फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ex- gram pradhan died in a road accident

ट्रक ने पूर्व प्रधान को रौंदा, ग्रामीणों ने जाम किया हाइवे 

Mon, 14 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 14 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ex- gram pradhan died in a road accident
‌हादसा
बेलीपार के सेवई में रविवार की शाम बेकाबू ट्रक ने पूर्व प्रधान को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं, सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मारने के  बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे थाने के पास पकड़ लिया। हादसे के बाद मुआवजे की मांग लेकर ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद लोग हाइवे से हटे।
विज्ञापन


महावीर छपरा प्रतिनिधि के अनुसार सेवई गांव के पूर्व प्रधान रामवचन निषाद (55) रविवार की शाम 6:30 बजे चौराहे के बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। गांव के सामने गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे पूर्व प्रधान पहिया के नीचे आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। भागते समय ट्रक चालक ने कौड़ीराम की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल हुए बेलीपार, ऊंचगांव के रहने वाले रत्नेश विश्कर्मा (25) और उनके रिश्तेदार अंबेडनगर निवासी हरेराम (24) को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, हादसे में पूर्व प्रधान की मौत के बाद जुटे सेवई गांव के लोगों ने शाम सात बजे गांव के सामने गोरखपुर - वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद बांसगांव, गगहा, बेलीपार, खजनी, सहजनवां थाने की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण नहीं हटे। रात 8:30 बजे एसडीएम सदर ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर लोगों को रास्ता खाली कराया। जाम के कारण हाईवे पर पांच किलोमीटर लंबी गाड़ियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह ने बताया कि थाने के साथ घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया। चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed