फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The rail line will form to Bahraich Mehdavl

बहराइच से मेहदावल तक बनेगी रेल लाइन

Thu, 10 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 10 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The rail line will form to Bahraich Mehdavl
रेल लाइन न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बहराइच से बलरामपुर तक रेल बजट में मंजूर नई लाइन का विस्तार अब मेहदावल खलीलाबाद तक कर दिया गया है। यह घोषणा बुधवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने बुधवार को रेल बजट पर धन्यवाद भाषण के दौरान की है। 210 किमी लंबी रेल लाइन के निर्माण के लिए पहली किश्त में 2099 करोड़ बजट की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को सांसद गोंडा के निजी सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि बीते दिनों रेल बजट में केवल बहराइच से बलरामपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की गई थी। इस रेल लाइन को उतरौला- डुमरियागंज होते हुए मेहदावल तक बनाने की सिफारिश सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने की थी।
विज्ञापन


बुधवार को रेल बजट पर धन्यवाद भाषण के दौरान रेल मंत्री ने बहराइच-बलरामपुर रेल लाइन को मेहदावल तक बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि बलरामपुर से मेहदावल खलीलाबाद वाया उतरौला, डुमरियागंज, बांसी रेल लाइन का सर्वे करीब 39 वर्ष पूर्व 1977 में भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री की घोषणा से क्षेत्र के करीब डेढ़ करोड़ लोगों का रेल लाइन से जुड़ने का सपना पूरा हो जाएगा। 210 किमी लंबी इस नई रेल लाइन के निर्माण के लिए पहली किश्त में 2099 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।


उतरौला रेलवे लाओ संघर्ष समिति के संयोजक कमाल अहमद ने नई रेल लाइन की मंजूरी पर हर्ष व्यक्त करते हुए रेल मंत्री तथा गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन की मंजूरी में श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा तथा डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल का भी विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed