फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways bus crushed the student

रोडवेज बस ने छात्रा को कुचला

Sat, 05 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Sat, 05 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर भंभुवा पुलिस चौकी के सामने शनिवार को दोपहर स्कूल से घर लौट रही कक्षा एक की छात्रा को अवध डिपो कैसरबाग की बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बस को कस्टडी में ले लिया है। इस मामले में छात्रा के पिता ने करनैलगंज कोतवाली में रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रुदौलिया गांव के रहने वाले शिवकुमार की बेटी सपना (6) भंभुवा के सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा एक की छात्रा थी। वह शनिवार को सुबह स्कूल गई थी। दोपहर बाद सपना विद्यालय से पैदल घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में भंभुवा पुलिस चौकी के पास गोंडा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कस्टडी में ले लिया है। इस मामले में शिवकुमार ने कोतवाली करनैलगंज में रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चौकी प्रभारी भंभुवा सीताराम यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही बस चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed