फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Twenty three hundred children will sit exams

सवा तीन लाख बच्चे बैठेंगे परीक्षा में

Fri, 11 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Twenty three hundred children will sit exams
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई समाप्त - फोटो : अमर उजाला
जिले में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी। इस परीक्षा में कुल सवा तीन लाख बच्चे बैठेंगे। परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम जिलास्तर पर घोषित किया जा चुका है। प्रश्नपत्रों का वितरण डायट की तरफ से प्रत्येक ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारियों को किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर यह पहला अवसर है कि बेसिक शिक्षा विभाग की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा घोषित एक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। यह परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर 21 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में 9 से 11 एवं 12 से 2 बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव की तरफ से प्रत्येक ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है। प्रश्नपत्रों का वितरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से शुक्रवार को प्रत्येक ब्लाक को वितरित किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण ब्लाक स्तर पर प्रत्येक विद्यालय को किया जा रहा है। प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के लिए शासन स्तर पर बजट उपलब्ध कराया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यह बजट शासन द्वारा न उपलब्ध कराकर विद्यालय विकास अनुदान के मद से खर्च किया जाता रहा है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में इस प्रक्रिया में बदलाव कर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिला स्तर पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका दोनों उपलब्ध कराई जा रही है।

डायट की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रश्नपत्रों को शनिवार से प्रत्येक बीआरसी केन्द्रों की तरफ से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से सभी खंड शिक्षाधिकारियों, बीआरसी एवं एनपीआरसी सह समन्वयकों को निर्देशित किया गया है।

परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिला स्तर से लेकर एनपीआरसी स्तर तक प्रत्येक ब्लाक के लिए तीन-तीन टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को निर्देश दिया गया है रोजाना की निरीक्षण रिपोर्ट वह जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उसी दिन जिला स्तर पर संकलित निरीक्षण आख्या को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एवं राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ को उपलब्ध कराया जाएगा।


परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक स्तर पर 14 मार्च को हिंदी लिखित और दूसरी पाली में हिंदी मौखिक एवं 15 को गणित लिखित एवं गणित मौखिक की परीक्षा होगी। 16 को अंग्रेजी लिखित एवं अंग्रेजी मौखिक, 17 को परिवेश लिखित एवं परिवेश मौखिक, 18 को संस्कृत लिखित एवं संस्कृत मौखिक तथा 19 को विज्ञान लिखित एवं विज्ञान मौखिक की परीक्षा होगी। इसके अलावा 21 को कला मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।


कक्षा एक की लिखित परीक्षा नहीं होगी उन्हें मौखिक परीक्षा देनी होगी। उच्च प्राथमिक स्तर पर 14 को हिंदी एवं पर्यावरण, 15 को गणित एवं खेल और स्वास्थ्य तथा 16 को संस्कृत एवं कृषि-गृहविज्ञान की परीक्षा होगी। इसके अलावा 17 को अंग्रेजी एवं सामाजिक विषय एवं 18 को विज्ञान एवं कला मौखिक की परीक्षा आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed