{"_id":"56d9cbdc4f1c1bb3048b495d","slug":"shop-closed-hartal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकानें बंद रख निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकानें बंद रख निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
agitation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम बजट में लगाए गए उत्पाद शुल्क को लेकर सर्राफा व्यवसायियों ने आस्तीन चढ़ा ली है। सर्राफा व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखकर शहर के चीतनाथ पर सभा आयोजित कर विरोध जताया। बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर केन्द्रीय वित्त मंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।
इससे पहले चीतनाथ पर हुई सभा में व्यापारी नेताओं ने वर्ष 2016 के आम बजट में सर्राफा व्यवसायियों पर उत्पाद शुल्क लगाने की निंदा की। कहा कि इससे सर्राफा व्यवसायियों को परेशानी होगी। सरकार से मांग किया कि उत्पाद शुल्क जैसे काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए। दो लाख के ऊपर की खरीददारी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने की आलोचना करते कहा कि पैना कार्ड की अनिवार्यता, हालमार्क में यूआईडी को भी समाप्त किया जाए। चेताया कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो संगठन आंदोलन को धार देने का काम करेगा। इसके बाद सर्राफा व्यवसासियों से शहर में बाइक जुलूस निकाला जो विभिन्न रास्तों से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा।
अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनूप वर्मा, महामंत्री संतोष वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, गुलाबचंद वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सुभाष चंद्र अग्रहरि, विजय कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, संजय कुमार, ओंकार वर्मा आदि उपस्थित रहे।