{"_id":"56e6f9704f1c1b540f8b456b","slug":"including-two-women-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को बिजली गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बिरनो संवाददाता के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी विजय राजभर (52) बिरनो के भड़सर गांव निवासी अपने समधी के यहां गया हुआ था।
वहां से वह साइकल से घर वापस आ रहा था। कहोतरी गांव के पास तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार, मऊ जिले के पखईपुर गांव की रहने वाली दुलारी देवी (45) अपने मायके मलेठी गांव में रहती थी। वह खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए वह आम के पेड़ के नीच छिप गई। अचानक बिजली की चपेट में आ गई, जिसकी उसकी मौत हो गई।