फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers caught fleeing crook snatched Rs

रुपये छीन भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 11 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught fleeing crook snatched Rs
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
जमानिया बाजार में यूनियन बैंक आफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकाल कर ले जा रही महिला का झोला छीनकर बाइक सवार दो उचक्के छीनकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर छिनैती एक बदमाश को पकड़ लिया। घटना शुक्रवार की दोपहर बड़ेसर में एनएच 24 के किनारे स्थित दैत्रावीर मंदिर के पास हुई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उससे छीने गए रुपये बरामद कर लिए गए हैं।     
विज्ञापन


चंदौली जिले के मुहजी गांव की रहने वाली नचकी देवी अपने पुत्र अजीत के साथ साइकल से जमानिया शुक्रवार को आई थीं। बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकाले और एक झोले में रुपये लेकर साइकल के पीछे बैठ कर जाने लगी। उनका पुत्र साइकल चला रहा था।
विज्ञापन


दोपहर सवा 12 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर बड़ेसर दत्रात्रैय मंदिर के पास अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ से रुपये से भरा झोला छीनकर भागने लगे। नचकी शोर मचाना शुरू किया और अजीत साइकल से ही बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने लगा। शोर सुनकर खेत में काम कर बडेसर गांव के निवासियों ने बाइक सवारों को घेर लिया। एक बदमाश पकड़ा गया जबकि दूसरा मौके का फायदा उठकर बाइक छोड़ पैदल ही भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश का नाम सागर है। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला है। उसके पास से छीने गए पचास हजार रुपये बरामद किए गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सागर को  गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्रा ने  बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। वह छिनैती की कई घटनाओं में शामिल था। छिनैती करने वालों का बहुत बड़ा रैकेट  फैला हुआ है जो घटनाओं को अंजाम दे रहा है। महिला के रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed