{"_id":"56db314c4f1c1b3b2d8b4d99","slug":"shalimar-gardens-bull-went-on-the-rampage-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालीमार गार्डन में सांड ने मचाया उत्पात, कई जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालीमार गार्डन में सांड ने मचाया उत्पात, कई जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में शनिवार सुबह एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया। सांड ने टक्कर मारकर कई लोगों को घायल कर दिया व कई ठेले पलट दिए। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे नगर निगम कर्मचारी एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों की मदद से सांड पर काबू पा सके।
विज्ञापन
इसी इलाके में शुक्रवार रात भी सांड ने कई लोगों को घायल कर दिया था। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में शुक्रवार शाम एक सांड कहीं से आ गया। उसने वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने कई लोगों को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भी सांड का उत्पात जारी रहा। एकता पार्क के पास कुछ महिलाओं पर सांड़ ने हमला कर दिया। महिलाओं को मामूली चोटें आयी हैं। इस दौरान उसने कई हाथ ठेली भी पलट दी। सांड के उत्पात से वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
इसी बीच सांड राम वाटिका पार्क की गली में घुस गया तो लोगों ने गली के गेट को बंद कर दिया। लोगों की शिकायत के करीब दो घंटे बाद नगर निगम की टीम कालोनी में पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को पकड़ा जा सका।
सांड के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरके यादव ने बताया कि निगम के नंदी ग्राम योजना कार्यालय से एक टीम मौके पर भेजी गई थी, जिसने सांड को पकड़ लिया है।
सांड को नंदीग्राम स्थित नगर निगम की गौशाला में भेज दिया गया है। उधर, शालीमार गार्डन दो के बी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि सांड के हमले में कई लोगों को मामूली चोट लगी है। शुक्र है कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सांडों के हमले में पूर्व में कई लोगों की जान तक जा चुकी है।