{"_id":"56dc69dd4f1c1b2d4b8b4592","slug":"sewer-construction-business-gt-road-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण से जीटी रोड पर कारोबार चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण से जीटी रोड पर कारोबार चौपट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर नगर निगम की ओर से बनाया जा रहा नाला कारोबारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। कारोबारियों का आरोप है कि नाला निर्माण ने कारोबार चौपट कर दिया है। 25 फरवरी से ठेकेदार ने खुदाई करके मलबा दुकानों के बाहर छोड़ दिया है, लेकिन नाला बनाने का काम शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
नगर निगम ने करीब 50 साल पुराना नाला तोड़कर दोबारा बनाने का काम बीते महीने शुरू किया था। नगर निगम इस नाले की चौड़ाई भी बढ़ा रहा है। निगम ठेकेदार ने नाला बनाने के लिए खुदाई कर मिट्टी दुकानों के बाहर डाल दी। इससे दुकानों का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन
खुदाई के 10 दिन बाद भी न तो नाला निर्माण शुरू कराया गया और न ही दुकानों के बाहर से मलबा हटाया गया। दुकानदारों का कहना है कि 10 दिन से दुकानें बंद हैं। रास्ता न होने की वजह से दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। इससे कारोबार चौपट हो गया है। इन 10 दिन में लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन