{"_id":"56e1a9404f1c1b723e8b4573","slug":"received-land-mohan-nagar-station-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन मिली, मोहननगर मेट्रो स्टेशन क्लीअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन मिली, मोहननगर मेट्रो स्टेशन क्लीअर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो के मोहन नगर स्टेशन के लिए जमीन की अड़चन बृहस्पतिवार को दूर हो गई। जीडीए वीसी, डीएमआरसी अधिकारियों की जमीन मालिकों संग हुई बैठक के नतीजे में यह जमीन मिली।
विज्ञापन
सोमवार से स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस रूट पर प्रस्तावित आठ स्टेशनों में अब छह के लिए जमीन मिल गई है। बाकी बचे राजबाग और अर्थला स्टेशनों के लिए जमीन मालिकों से अंतिम दौर की वार्ता जारी है।
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा रूट पर डीएमआरसी ने ट्रैक के साथ ही स्टेशन निर्माण का काम भी तेज कर दिया है। बीते दिनों डीएमआरसी अधिकारियों ने जीडीए से स्टेशनों के लिए जमीन की डिमांड भेजी थी।
विज्ञापन
जीडीए वीसी विजय यादव ने मोहननगर स्टेशन के लिए मोहन मीकिंग के प्रतिनिधियों के संग वार्ता की थी। मोहननगर स्टेशन के लिए 700 वर्गमीटर जमीन ली जाएगी। जीडीए वीसी के मुताबिक मोहननगर मेट्रो स्टेशन के लिए जरूरी जमीन पर सहमति मिल गई है। निर्माणाधीन मेट्रो ट्रैक के साथ ही जल्द ही मोहन नगर मेट्रो स्टेशनों का भी काम शुरू हो जाएगा। बाकी बचे दो स्टेशनों के लिए भी जल्द ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।