{"_id":"56d9c7f74f1c1bb4048b48de","slug":"rajnagar-extention-build-1278-samajwadi-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनगर एक्सटेंशन में बनेंगे 1278 समाजवादी फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनगर एक्सटेंशन में बनेंगे 1278 समाजवादी फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की मध्यवर्ग को सस्ते घर मुहैया कराने की समाजवादी आवास स्कीम में निजी क्षेत्र के योगदान की शुरुआत हो गई है। प्रदेश सरकार ने इस स्कीम के अंतर्गत प्रोजेक्ट निर्माण के लिए गाजियाबाद का पहला नक्शा मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
शासन की मंजूरी के बाद जीडीए ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट निर्माण का नक्शा पास कर दिया। दीया ग्रीन सिटी नामक प्रोजेक्ट में यूरेका बिल्डर (दिल्ली) जल्द ही 1278 अफोर्डेबल फ्लैट का निर्माण शुरू करेगा।
विज्ञापन
मध्यवर्ग के शहरवासियों को उचित कीमत पर आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने समाजवादी आवास योजना चला रखी है। सरकारी विभागों के अतिरिक्त बिल्डर भी इस योजना के फ्लैट बना सकते हैं।
विज्ञापन
जीडीए को अपने कोटे से शहर में करीब 2000 समाजवादी आवास बनाने हैं। अफोर्डेबल घर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने बिल्डरों को तमाम छूट दे रखी हैं। स्कीम के फ्लैट बनाने के लिए गाजियाबाद के कई बिल्डरों ने शासन में आवेदन कर रखा है।
जीडीए सीएटीपी इश्तियाक अहमद ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में यूरेका बिल्डर्स अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए पहला नक्शा जारी किया गया है। टू-थ्री बीएचके के अलावा प्रोजेक्ट में 44-44 ईडब्ल्यूएस-एलआईजी फ्लैटों का निर्माण 14 मंजिला टावर में होगा।
गाजियाबाद में प्राधिकरण 1500 समाजवादी आवास योजना के फ्लैट बना रहा है। यह फ्लैट भी मिले लक्ष्य की संख्या में जोड़े जाएंगे। शहरवासियों को राजनगर एक्सटेंशन में 17 से 24 लाख रुपये में फ्लैट्स मिलेंगे।