फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   oath mayor action

शपथ लेते ही मेयर ने दिखाए तेवर

Fri, 04 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 04 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
oath mayor action
मेयर - फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित मेयर अशु वर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम परिसर में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ली। मंडलायुक्त के नहीं पहुंच पाने पर डीएम विमल कुमार शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ के बाद मेयर अपने कार्यालय पहुंचे और पहले ही दिन अपने तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता से किए वादे पूरे करेंगे। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो ठेकेदार ही नहीं निगम अफसर भी इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


निगम मुख्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह, बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त डीके सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मंडलायुक्त आलोक सिन्हा को शपथ दिलाने निगम पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंच सके। दोपहर 1:10 बजे डीएम विमल कुमार शर्मा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद वे निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर अपने कार्यालय पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए और हर मुद्दे पर बात की।

सभी लोगों तक साफ पानी पहुंचाने के लिए केंद्रीय योजनाओं से पैसा लाकर वाटर स्कीम डेवलप की जाएंगी। प्राइवेट कंपनियों और संस्थाओं के साथ मिलकर पीपीपी मॉडल पर सभी वार्डों में आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। 2 से 3 रुपये में 20 लीटर आरओ का पानी मुहैया कराया जाएगा।

जनता से अपील करते हुए मेयर ने कहा कि रैंप सिर्फ गेट के बाहर बनाया जाए, बाकी हिस्से में ऐसी व्यवस्था की जाए कि सड़कों का पानी नालियों में जा सके। उन्होंने कहा कि नाले-नालियों की सफाई निरंतर कराई जाएगी ताकि  स्वच्छता बरकरार रहे और बरसात का पानी आसानी से नालों में जा सके।


हाउस टैक्स जमा करने वालों को मिलने वाली 20 फीसदी छूट 31 मार्च तक दी जाएगी। इसके लिए या तो जल्द से जल्द बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी या बाय सर्कुलर सभी पार्षदों से प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed