{"_id":"56e6dfed4f1c1b1e098b4568","slug":"ministry-okays-construction-of-elevated-roads-pilar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटेड रोड के पिलर निर्माण को मंत्रालय की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटेड रोड के पिलर निर्माण को मंत्रालय की हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
एलीवेटेड सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी गेट से हिंडन तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की एक और बाधा दूर हो गई है। हिंडन कैनाल के किनारे प्रस्तावित रोड के आठ पिलर निर्माण को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने एनओसी जारी कर दी है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही यहां पिलर निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के हिंडन किनारे के हिस्से में प्रस्तावित पिलर का निर्माण पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर अटका था। जीडीए अधिकारियों ने वन विभाग से पिलर निर्माण के लिए मंजूरी मांगी थी। पेड़ों की कटान आदि के कामों के लिए वन विभाग को करीब 14 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था।
विज्ञापन
जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि वन विभाग के ही जरिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिली है। मंजूरी के बाद हिंडन किनारे पिलर निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
जीटी रोड की ओर विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का काम भी तेज हो गया है। मंजूरी मिलने और समय से लाइनें शिफ्ट होने से जीटी रोड की ओर से भी रोड का काम तेज होगा। इससे रोड निर्माण समय पर पूरा होगा।