{"_id":"56e05ee34f1c1be8538b456c","slug":"ghaziabad-got-to-kamakhya-weekly-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामाख्या के लिए गाजियाबादियों को मिली साप्ताहिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामाख्या के लिए गाजियाबादियों को मिली साप्ताहिक ट्रेन
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामाख्या जाने वाले गाजियाबाद के यात्रियों को अब पहले दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। गाजियाबाद को कामाख्या एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन मिली है। सप्ताह में एक फेरा लगाने वाली यह ट्रेन कामाख्या जाते वक्त बुधवार को और लौटते हुए रविवार को गाजियाबाद स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद के अलावा बरेली, मुरादाबाद में भी इस ट्रेन के स्टॉपेज हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जोधपुर के पास भगत की कोठी से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस (15623) अगले दिन सुबह 5:48 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
अगले दिन यह ट्रेन कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कामाख्या से चलकर रविवार सुबह 9:38 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 9:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते चलायी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसका स्टॉपेज बुधवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसका स्टॉपेज मिलने से गाजियाबाद, साहिबाबाद, नोएडा के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।