फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   Doha, won gold in the competition Alswa

दोहा प्रतियोगिता में अलसवा ने जीता गोल्ड

Sun, 06 Mar 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
Doha, won gold in the competition Alswa
प्रतिया‌गिता - फोटो : अमर उजाला

दोहा प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मुरादनगर की छात्रा अलसवा ने मंडल में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है। अब अलसवा लखनऊ में होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन


स्कूल की हेड मास्टर सुमन ने बताया कि अलसवा को रहीम और कबीर के करीब 60-70 दोहे याद हैं। इसके साथ ही रामायण की चौपाइयां भी उसे रटी हुई हैं।

कक्षा दो की छात्रा अलसवा ने यह दोहे और चौपाइयां प्रार्थना सभा में याद की हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले जनपद और फिर 20 फरवरी को मंडल स्तर पर कराई गई दोहा प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


मंडल में प्रतियोगिता में विजयी होने पर अलसवा को गोल्ड मेडल मिला है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अलसवा को मंडल की ओर से भेजा जाएगा। शिक्षिका ने बताया कि अलसवा ऐसे परिवार से है, जहां बच्चियों को स्कूल नहीं भेजा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मुश्किल और मान-मनौव्वल के बाद अलसवा के अभिभावकों ने उसे स्कूल भेजना शुरू किया था। अब ग्यारह वर्ष की अलसवा दूसरी कक्षा की छात्रा है, जो पढ़ाई में तो तेज है ही, खेलकूद में भी आगे रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed