फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The rest just fell into the brook.

नाले में गिरने से बची बस

Sat, 12 Mar 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
The rest just fell into the brook.
स्कूल बस हादसा - फोटो : amar ujala

सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर एक कंपनी की बस ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। बस नाले की तरफ झुक गई, ड्राइवर ने बस रोककर कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, बस सवार 40 कर्मचारी बाल-बाल बच गए, जिन्हें बस से बाहर निकलवाया और बस क्रेन की मदद से आगे ले र्जाई गई।

विज्ञापन


एफएसओ राम किशोर यादव ने बताया कि नोएडा स्थित एक कंपनी की बस मुरादनगर से कर्मचारियों को लेकर नोएडा जा रही थी। लालकुआं पर जाम से बचने के लिए ड्राइवर चिपियाना फाटक केरास्ते एनएच-24 पर जा रहा था।
विज्ञापन


बस सिविल लाइंस चौकी के पास पहुंची तो सामने से एक ट्रक आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस का पिछला पहिया सड़क किनारे नाले की ओर चला गया, हालांकि ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे बस नाले में गिरने से बची। क्रेन से बस निकलवा दी गई तो सवारियां उसमें बैठकर आगे की ओर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सिविल लाइंस के पास सड़क टूटी हुई है, जिस वजह से नाले की बाउंड्री वॉल भी टूट गई है। राहगीरों को हादसे का डर लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed