फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   40 thousand soldiers from the account Shopping

सिपाही के अकाउंट से की 40 हजार की शॉपिंग

Sat, 05 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर Updated Sat, 05 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
40 thousand soldiers from the account Shopping
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली में तैनात सिपाही से बैंक कर्मी बनकर ठगों ने एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछा और बाद में एक घंटे के भीतर तीन महानगरों से करीब 40 हजार रुपये की शॉपिंग कर डाली। मुंबई, नोएडा और दिल्ली से शॉपिंग की गई।

विज्ञापन


मोबाइल पर आए मैसेज से सिपाही को रुपये निकलने का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। मोदीनगर कोतवाली की मोदीपोन पुलिस चौकी पर हंसराज सिपाही हैं।
विज्ञापन


उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक कर्मी बोल रहा है। एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर पासवर्ड पूछ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब 9.28 बजे उनके मोबाइल पर पहला मैसेज आया, जिसके मुताबिक मुंबई में 6384 की शॉपिंग हुई है। वह कुछ समझ पाते कि 9.56 बजे नोएडा में 5 हजार की शॉपिंग का मैसेज आया।


सिपाही ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी से बातचीत की। तभी 10.36 बजे नई दिल्ली में 28 हजार 551 रुपये की शॉपिंग का मैसेज आया। सिपाही ने बैंक में पूछकर जानकारी की तो पता चला कि खाते में मात्र सात हजार रुपये शेष हैं।

सिपाही ने तुरंत खाते से निकासी बंद कराई। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि सिपाही की तहरीर पर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed