फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complicated hip replacement surgery in hospital

सरकारी अस्पताल में हुई जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Complicated hip replacement surgery in hospital
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला

आधुनिक सुविधाओं के बिना और सीमित संसाधन में भी सरकारी अस्पतालों में जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। सीएमओ और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजेय अग्रवाल ने एमएमजी अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की है। 75 मिनट में हुई इस सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन


हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी एक ऐसी सर्जरी है जिसमें हिप (कूल्हा) पूरी तरह बदल दिया जाता है। सर्जरी के बाद नए हिप के जोड़ में दर्द कम होता है और मरीज दैनिक कार्यों को पहले की तरह करने लगता है। गाजियाबाद के रहने वाले 50 वर्षीय विदेश वर्मा को काफी समय से दर्द था।
विज्ञापन


इससे उनके लिए रोजमर्रा के काम मुश्किल हो गए थे। सीएमओ अजेय अग्रवाल ने एमएमजी के आईसीयू वार्ड में 75 मिनट में यह सर्जरी की। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी प्राइवेट अस्पतालों में 70 से 80 हजार में की जाती हैं, जबकि सरकारी अस्पताल में काफी कम खर्च में ऑपरेशन किया गया है। सीएमओ अजेय अग्रवाल अब तक वह 15 हिप सर्जरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हिप रिप्लेसमेंट

जब हिप के ज्वाइंट खराब या क्षतिग्रस्त हो जाते हैं तो इनमें दर्द होने लगता है। मरीज को मूवमेंट में भी परेशानी होती है। इस सर्जरी में हिप के क्षतिग्रस्त हिस्से को मेटल के आर्टिफिशियल कूल्हे द्वारा बदला जाता है।


सर्जरी के दौरान बदले जानेवाले ज्वाइंट्स को प्रोस्थेसिस कहते हैं। यह सर्जरी ज्यादातर ऑस्टियो आर्थराइटिस की वजह से करानी पड़ती है। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें कूल्हे में किसी प्रकार की चोट लगी हो। इस सर्जरी में चार से पांच दिन मरीज को अस्पताल में रुकना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed