{"_id":"56d9b28d4f1c1bb3048b48ef","slug":"odif-come-to-see-the-reality-of-the-world-bank-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ की हकीकत देखने आई वर्ल्ड बैंक की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ की हकीकत देखने आई वर्ल्ड बैंक की टीम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक की टीम ने सुहाग नगरी में दस्तक दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौचमुक्त अभियान की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को वर्ल्ड बैंक की वाइस प्रेसीडेंट टीम के साथ सुहागनगरी पहुंची। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सुजीत कुमार से अभियान की शुरूआत कैसे हुई? और क्या सफलता मिली? को जाना। इसके बाद उन्होंने टूंडला के ओडीएफ गांव प्रतापपुर में सीधे प्रधान, ग्रामीणों से बात भी की। नगला सूरज में ओडीएफ अभियान की प्रक्रिया को देखा। प्रशासन को अभियान में अपनी ओर से सहयोग का उन्होंने भरोसा दिलाया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में 31 गांवों के खुले में शौचमुक्त होने की गूंज प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक ही नहीं अपितु वाशिंगटन तक पहुंच गई। ऐसे में शुक्रवार को वर्ल्ड बैंक की वाइस प्रेसीडेंट लौहरा टक और कंट्री डायरेक्टर ओनू रूहैल, मिछैल हैनी, बेंडेक्ट डब्ल्यू इजीबिरगेन, ग्रेनेवेवे कोननोर्स, सोमा घोष मौलिक, जोइप दिल्ली से चलकर सीधे कालका मेल से शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन उतरीं। यहां से पूरी टीम ने भदान के करीब रेलवे फ्रेट कारीडोर के कार्य को देखा। उन्होंने अफसरों से कार्य को कब तक पूर्ण होगा? की जानकारी ली। शाम करीब 3.45 बजे पूरी टीम सीधे कलक्ट्रेट सभागार पहुंची।
सीडीओ सुजीत कुमार, डीडीओ आरके राम, डीपीआरओ बनावारी सिंह ने वर्ल्ड बैंक की वाइस प्रेसीडेंट के साथ पूरी टीम को बुके भेंट कर स्वागत किया। सीडीओ सुजीत कुमार ने जिले में खुले में शौच मुक्त अभियान की शुरूआत कैसे हुई? और वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधियों का किस तरह से सहयोग मिला। तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद के साथ गांवों में तड़के दस्तक देने, ग्रामीणों की टीमों का गठन करने और शौचालयों का प्रयोग नहीं करने आदि के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया। इसके बाद टीम सीधे टूंडला क्षेत्र के गांव प्रतापपुर पहुंची। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण जनता से सीधे बात की। वर्ल्ड बैंक की वाइस प्रेसीडेंट जौहरा टक ने महिलाओं से बंद कमरे में सीधे बात की। बीडीओ टूंडला प्रतिमा निमेष ने ट्रांसलेट कर ग्रामीण महिलाओं से सवाल किए और उसका जवाब भी दिया। इसके बाद टीम नगला सूरज पहुंची। इस गांव में अभियान को देखा और शाम को सात बजे सीधे दिल्ली को रवाना हो गई। इस दौरान डीपीसी राजीव नयन गुप्ता, पुनीत निगम,बीडीओ पीएन यादव,एके जौहरी, राजेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
आम जन से आह्वान, खुले में शौच को न जाएं: जौहरा टक
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। वर्ल्ड बैंक की वाइस प्रेसीडेंट जौहरा टक ने कहा कि इंडिया एवं यूपी में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत (खुले में शौचमुक्त) की सराहना की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की टीम के सहयोग से जो सफलता मिली सराहनीय थी। हम पूरी तरह से अभियान में जिले की टीम के साथ हैं। हमारा प्रयास होगा कि 31 गांव ही नहीं अपितु पूरा जिला खुले में शौचमुक्त हो जाए। उन्होंने फीरोजाबाद जिले की जनता से आह्वान किया कि वह खुद खुले में शौच को नहीं जाएं। साफ सफाई को अपनाएं, ताकि खुद स्वस्थ्य रह सकें। इस दौरान सीडीओ सुजीत कुमार मौजूद थे।