{"_id":"5e8837d38ebc3e76cb3d19eb","slug":"none-use-couse-fecility-for-out-of-moving-wheecals119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचलन से बाहर वाहन को मिलेगी नॉन यूज कॉज की सुविधा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
परिचलन से बाहर वाहन को मिलेगी नॉन यूज कॉज की सुविधा
फिरोजाबाद। लॉक डाउन के दौरान परिचलन से बाहर वाहनों के स्वामियों को शासन ने राहत दी है। जिन वाहनों की फिटनेस, पंजीकरण अथवा ड्राईविंग लाईसेंस की वैधता हाल ही समाप्त होने वाली है। उक्त वाहन अथवा लाईसेंसियों को आगामी 30 जून तक पंजीकरण प्रपत्र नवीनीकृत कराने से छूट दी गई है। प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशों के अनुसार लॉक डाउन के कारण विभिन्न श्रेणी के वाहनों की फिटनेस, सभी प्रकार के परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण एवं वाहन परिचलन से जुडे़ अन्य संबंधित अभिलेखों की वैधता आगामी 30 जून तक वैध मानी जाएगी। प्रमुख सचिव के अनुसार लॉक डाउन के कारण परिचलन से बाहर वाहनों को नॉन यूज कॉज सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।