फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I have to build a house in the village on the map

गांव में भवन बनाने पर नक्शा कराना होगा पास

Sat, 12 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
I have to build a house in the village on the map
जिना योजना समिति की बैठक आहूत की गई
जिला पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराने को हरी झंडी प्रदान की। 31.11 करोड़ के मनरेगा के श्रम बजट को पास किया गया। ग्रामीण अंचल में विज्ञापन होर्डिंग्स लगाना महंगा होगा। वहीं भविष्य में गांव में भवन का निर्माण कराने से पूर्व मानचित्र पास कराना होगा। प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनेंगे। पेयजल की किल्लत को दूर करने का भरोसा सदस्यों को दिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू के समक्ष अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाषचंद्र भारतीय ने वर्ष 2015-16 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। नए वित्तीय वर्ष 2016-17 में 24.61 करोड़ खर्च करने का प्रावधान रखा। ग्रामीण अंचल में होने वाले भवनों के निर्माण के मानचित्र को पास कराने के प्रस्ताव पर चर्चा की। निर्णय लिया कि जन सामान्य एवं जनप्रतिनिधियों से एक माह के अंदर आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली समिति के द्वारा किया जाएगा। विज्ञापन होर्डिंग्स लगाने का शुल्क भी जिला पंचायत की ओर से वसूला जाएगा। संपत्ति एवं वैभवकर को वसूलने पर सहमति जताई। तय किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर विज्ञापन सड़क से दूर लगाए जाएंगे। जिला पंचायत कार्यालय के उच्चीकरण, डाकबंगला शिकोहाबाद के रिक्त भूमि पर शापिंग कांप्लैक्स बनाने, डाकबंगला का निर्माण व चौकीदार के आवास निर्माण, सिरसागंज में जर्जर पशु चिकित्सालय की भूमि, माड़ई की भूमि, डाकबंगला फीरोजाबाद की भूमि के उपयोग पर मंथन किया। टूंडला के ब्रजेश उपाध्याय ने पानी के संकट की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, विधायक शिकोहाबाद ओमप्रकाश वर्मा, एसडीएम मुख्यालय सत्यपाल सिंह, मातादीन धनगर, सीबीओ डा.प्रभंजन शुक्ला, मत्स्य आरके श्रीवास्तव, प्रोबेशन अजयपाल सिंह, डीएचओ बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


हर दो माह बाद होगी बैठक
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने कहा कि जिला पंचायत की बैठक अब हर दो माह के बाद होगी। जिला पंचायत सदस्य अपनी बात बैठक में रख सकेंगे।

अफसरों के नहीं पहुंचने पर नाराजगी
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू के साथ सभी सदस्यों ने जिला पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अफसरों के नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। साफ कहा कि ऐसे अफसरों को कारण बताओ नोटिस दिए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी गलती नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed