{"_id":"5e8b0ae48ebc3e774f34f27f","slug":"himachal-jharkhand-and-bihar-people-is-refusing-in-ashray-isthal127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांचल, झारखंड और बिहार के लोग पाए है आश्रयस्थलों में शरण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हिमांचल, झारखंड और बिहार के लोग पाए है आश्रयस्थलों में शरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने सोमवार को सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर परिसर व लोहा मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां रहने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। आश्रय स्थलों में रहने वाले लोगों को स्नान करने के लिए साबुन आदि भी उपलब्ध कराए गए है। ताकि इन लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। सुबह करीब दस बजे एसडीएम सदर राजेश कुमार जैन मंदिर परिसर में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां अलग अलग कमरों में दो लोगों को रोका गया है। इसमें दीपक शाहू झारखंड व सुभाष चंद्र हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले है। सुभाष चंद्र गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। जो 25 मार्च को हुए लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं लौट सके। सुभाष चंद्र गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में काम करते है। जबकि अग्रवाल धर्मशाला में बिहार के शिवान और बेबूसराय जिले के रहने वाले करीब 22 लोग शरण पाए हुए है। एसडीएम सदर ने बताया कि जो लोग अग्रवाल धर्मशाला में रुके हुए है। उनको धर्मशाला प्रबंधक समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। जबकि जैन मंदिर आश्रय स्थल में रह रहे लोगों के लिए प्रशासन भोजन की व्यवस्था कर रहा है। आश्रयस्थल की देखरेख कर रहे कर्मचारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए है कि आश्रयस्थल में रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।