{"_id":"5e8eced48ebc3e6fd63f512f","slug":"government-no-take-return-helping-fund-to-candidate176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को दी सहायता राशि वापस नहीं लेगी सरकार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लाभार्थियों को दी सहायता राशि वापस नहीं लेगी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जनधन खातों गरीब कल्याण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। अग्रिम धनराशि व सहायता की किश्तें लाभार्थियों से वापस नहीं ली जाएगी। आपदा काल घोषित होने के बाद सरकार उक्त धनराशि लाभार्थियों से वापिस लेगी उक्त सूचनाएं भ्रामक हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने यह बात कही। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित है। भरण पोषण के लिए गरीब,असहाय एवं अन्य कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों के खातों में अग्रिम धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। जनधन योजना के खाता धारकों के खातों में भी 500-500 रुपए भेजे गए हैं। कुछ लोग इस तरह की भ्रामक सूचना फैला रहे हैं कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद खातों में जमा धनराशि को सरकार वापस ले लेगी। ऐसे में बैंकों के बाहर लाभार्थियों की कतार लगीं हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के अनुसार ऐसी सूचनाएं पूरी तरह से भ्रामक हैं। सरकार उक्त धनराशि को वापस नहीं लेगी। उन्होंने भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों को समाज हित का हवाला देते हुए इस तरह की हरकतों से बाज आने की हिदायत दी है। अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन