फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   eight health team

बाहर से आए लोगों और रोगियों का चिह्नीकरण करेंगी आठ टीमें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
eight health team
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की पड़ताल के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ टीमें गठित की हैं। टीम में शामिल आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। मंगलवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र के कई इलाकों में टीमें दस्तक देती दिखाई दीं। जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की निगरानी के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। टीम में स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत एएनएम, बाल विकास परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। प्रत्येक टीम में एक विशेषज्ञ डाक्टर भी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को सभी टीमों ने एक साथ थाना रसूलपुर क्षेत्र में दस्तक दी। टीमें की सदस्याओं ने डोर टू डोर जाकर बाहर से आने वाले लोगों की पड़ताल के साथ ही सर्दी जुकाम और खांसी जैसी बीमारी से ग्रसित नागरिकों का डाटा तैयार किया। वहीं ऐसे लोगों को चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी।वहीं सुरक्षा के तौर पर प्रत्येक टीम के साथ महिला व पुरुष सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed