फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Millions in the house breaking theft locks Tundla

टूंडली में घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 05 Mar 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 05 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Millions in the house breaking theft locks Tundla
टूंडली में एक घर में लाखों की चोरी हो गई
मोहल्ला टूंडली के एक परिवार को पुराने घर को सूना छोड़ नए मकान में सोने जाना महंगा पड़ गया। चोर शुक्रवार रात मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी परिवारीजनों को सुबह हुई। चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला टूंडली निवासी राजेंद्र शर्मा प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। उन्होंने आगरा रोड पर नया मकान बनाया है। 17 फरवरी को पुत्र मनीष की शादी की है। शुक्रवार रात पूरा परिवार अपने पुराने मकान में ताला लगाकर नए मकान में सोने चला गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह परिवारीजन पुराने घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा पड़ा था तथा घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की यह हालत देख उनके होश उड़ गए। घर की अलमारी में रखी 97 हजार रुपये की नकदी, सोने के आभूषण, जिनमें चार बाजूबंद, गले का हार, चार अंगूठी, पेंडल, कुंडल, झुमकी, कमरबंद व चांदी की पायल आदि गायब थी। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed