फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CBSE exams: Hindi paper pattern changed so entangled candidate

सीबीएसई परीक्षा: हिंदी पेपर का पैटर्न बदला तो उलझे परीक्षार्थी

Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
CBSE exams: Hindi paper pattern changed so entangled candidate
सीबीएसई की परीक्षा देते परीक्षार्थी
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के छात्रों की हिंदी के पेपर में खासी मुश्किलें आईं। वजह थी कि हिंदी की तैयारी छात्रों ने ध्यान नहीं दिया। दूसरी वजह पेपर का पैटर्न भी पिछले सालों की अपेक्षा इस बार कुछ बदला आया। परीक्षार्थी हिंदी के पेपर को देखकर काफी परेशान दिखे। वहीं, हिंदी में राइटिंग धीमी होने के कारण कई प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन


परीक्षाओं का आयोजन सख्ती से कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा सीबीएसई के छात्रों को हिंदी के प्रश्न पत्र में परेशानी आती है। एक तो राइटिंग की स्पीड धीमा होना कारण है तो वहीं इस बार पैटर्न बदला होने से परीक्षार्थियों को खासी परेशानी हुई। इस बार विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा रही। वहीं पुराने पेपर को देखते हुए छात्रों ने लघु उत्तरीय प्रश्नों को अच्छे से तैयार किया।
विज्ञापन


उत्तर लिखने के लिए परीक्षार्थियों को समय कुछ कम लगा। इस वजह से कई परीक्षार्थियों के प्रश्न छूट गए। जिले में सात केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 12वीं के हिंदी के प्रश्न पत्र में एमजीएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सख्ती से परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईओएस ने केंद्र पर बैठकर कराई परीक्षा
फीरोजाबाद। शुक्रवार को सुबह यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन सख्ती से किया गया। पहली पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा कराई गई। इस दौरान दीनबंधु इंटर कॉलेज में डीआईओएस स्वयं बैठे रहे। वहीं, अन्य परीक्षा केंद्रों पर सचल दल के दो-दो कर्मियों को बैठा दिया गया। वहीं, सायं की पाली में कॉमर्स की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed