फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   3625 peoples foods cocked in camunity kichtin

18 सामुदायिक रसोईघरों में प्रतिदिन पक रहा 3625 लोगों का भोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
3625 peoples foods cocked in camunity kichtin
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहे लोगों को भोजन व अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु समाज सेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों की जिम्मेदारी तय की गई है।जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई संचालन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दी जानकारी के मुताबिक जिले की फिरोजाबाद तहसील में छह एनजीओ व समाजसेवियों, जिनमें मृदुल शुक्ला,रेडक्रास सोसायटी के अमित गुप्ता, नगला सदासुख के धर्मवीर,शास्ता फाउण्डेशन,नारायण फाउंडेशन के अतिरिक्त भगवान दास एवं हरिओम मित्तल समाजसेवी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिकोहाबाद में ठाकुर जी रसोई स्टेशन रोड, रोटी बैंक एटा तिराहा, संकट मोचन बाला, बजरंगी ट्रस्ट भूडा पुल, राधा स्वामी सत्संग न्यास एटा रोड के अतिरिक्त सिरसागंज में अपनी रसोई पुराना बस स्टैंड के अलावा उसायनी में दीपक राजौरिया, प्रकाश नगर टूंडला में पुष्पेद्र उपाध्याय, सेवा भारती टूंडला एवं नई बस्ती टूंडला में सुधाकर एवं प्रतिभा उपाध्याय को सामुदायिक रसोई संचालन का जिम्मा दिया गया है। इन सभी 18 रसोईघरों में प्रतिदिन 3625 लोगों भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed