{"_id":"56df28ad4f1c1b667c8b456e","slug":"three-arrested-three-murder-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने हत्या कर लाश की थी गायब, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने हत्या कर लाश की थी गायब, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या में पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव गुटइयाखेड़ा के युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर लाश रेलवे पटरी के समीप फेंक दी था। बकेवर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर बोलरो सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
गांव गुटइयाखेड़ा के दिवंगत भोले मियां के बड़े पुत्र महबूब आलम (35) को उसका दोस्त गांव का ही इमरान पुत्र जब्बार, गांव केसरीपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र जगदेव व अरविंद सिंह उर्फ बबलू पुत्र जागान अपने साथ सफेद बोलेरो से अपहरण कर ले गए थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शव को नर्वल थाना क्षेत्र के करबिगवां स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर फेंक दिया था। महबूब के शव का पुलिस ने लावारिस में पोस्टमार्टम करा दिया था। मृतक के छोटे भाई चांदबाबू ने कपड़ों से पहचान क र अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विवेचना करने पर जब तीनों हत्यारोपी हत्या में प्रयुक्त बोलेरो सहित पुलिस के हत्थे चढ़े तो सख्ती बरतने पर हत्या का पर्दाफाश कर दिया। बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेजने के साथ ही बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले ली गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नौथानी ने बताया कि इस कांड का पर्दाफाश कर हत्यारों को जेल भेजने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।