फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Then a recommendation will not meet again

दोबारा मिले तो फिर न चलेगी कोई सिफारिश

Tue, 08 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 08 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Then a recommendation will not meet again
शहर में पैदल गश्त करती पुलिस - फोटो : crime

 जिले की पुलिस ने सोमवार को पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान 10 मनचले सदर व बिंदकी पुलिस के हत्थे लगे। इन सभी के अभिभावकों को बुलाकर हिदायत के साथ छोड़ा गया। कल्याणपुर पुलिस ने एक बोलेरो और ललौली पुलिस ने बाइक सीज की। मलवां पुलिस ने चार वाहनों का चालान काटा। इस खास गश्त में खखरेरू पुलिस ने सात अतिक्रमण हटवाए। गाजीपुर पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा।  

विज्ञापन


एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर सोमवार को पैदल गश्त अभियान चलाया गया। सभी थाना व कोतवाली क्षेत्र की पुलिस अपने अपने इलाके में सड़कों पर निकल पड़ी। कोतवाल व थानेदार के अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारी इस गश्त में शामिल हुए।
विज्ञापन


शहर पुलिस ने आईटीआई रोड समेत आधा दर्जन सार्वजनिक स्थलों का रुख किया। यहां पर आधा दर्जन लड़के बिना किसी वजह के मौके पर पुलिस को मिले। इसी प्रकार से बिंदकी में चार मनचले दबोचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को पुलिस ने कार्रवाई की जद में लाने के बजाय उनके अभिभावकों के सामने सबक सिखाने का काम किया गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा मिले तो फिर कार्रवाई से अभिभावक भी बचा न सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed