फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sarraf million on the strength of the pistol robbed

सर्राफ से तमंचे के बल पर बीस लाख की लूट

Mon, 14 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sarraf million on the strength of the pistol robbed
लूट के शिकार पूरनचंद्र व सुरेश

बदमाशों ने रविवार को ललौली कस्बे में सराफा कारोबारी पूरन चंद्र सोनी से तमंचे के बल पर जेवरातों से भरा झोला और बाइक लूट ली। झोले में 450 ग्राम सोना व 12 किलो चांदी थी। कारोबारी से करीब बीस लाख की लूट मानी जा रही है। इतनी बड़ी लूट से पुलिस के होश उड़े हैं। बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने क्राइम ब्रांच को भी छानबीन में लगाया है।

विज्ञापन


रविवार को ललौली में बाजार लगती है। शहर के लाला बाजार निवासी सर्राफ पूरन चंद्र सोनी (55) की ललौली में दो दुकानें हैं। गांव के अंदर स्थित दुकान पूरन संभालते हैं। कस्बे की दुकान पर उनका पुत्र अमित बैठता है। एक हफ्ते पहले हादसे में अमित घायल हो गया था। वह कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


पूरन, रविवार सुबह पुत्र के साले खागा निवासी सुरेश सोनी की बाइक से दुकान जा रहे थे। दुकान के पास एक मोड़ पर पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर पूरन चंद्र की बाइक रोक ली। बदमाशों ने तमंचे लहराकर गोली मारने की धमकी दी। पलक झपकते ही दो बदमाश बाइक से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ने बाइक छीनी तो दूसरे ने सोने चांदी के जेवरातों से भरा झोला लूट लिया। इसके बाद पूरन चंद्र व सुरेश को एक परिचित राहगीर ने थाने पहुंचाया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों ने बताया कि बदमाश जोनिहां कस्बे की ओर भागे हैं। पुलिस ने पीछा किया तो पथरी गांव के पास एसओ की जीप पलट गई।


पूरन ने बताया कि एक ग्राहक के घर में शादी है। आर्डर पर तैयार सारे जेवरात लेकर दुकान जा रहे थे। झोले में साढ़े चार सौ ग्राम सोने के जेवरात, 12 किलो चांदी के जेवर थे। करीब बीस लाख का माल बदमाश लूट ले गए हैं। सीओ जाफरगंज पुरेंद्रु सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed