{"_id":"56e318f74f1c1b8a218b4574","slug":"chain-of-the-engineer-s-wife-robbed-by-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने इंजीनियर की पत्नी की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने इंजीनियर की पत्नी की चेन लूटी
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
चेन लूट की शिकार महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए बरती जा रही सुरक्षा चौकसी को लुटेरों ने ठेंगा दिखा दिया। पुलिस फोर्स की चेकिं ग हटने के ठीक एक घंटे बाद पटेल नगर चौराहा आईटीआई रोड पर इंजीनियर की पत्नी रजनी सिंह की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद भी रात तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
महोबा में तैनात सिंचाई विभाग के इंजीनियर शिवमंगल सिंह पटेल चौराहे के पास आईटीआई रोड पर परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी रजनी सिंह कूलर मिस्त्री के पास दोपहर को गई थी। करीब दो बजे वापस घर आ रही थीं।
विज्ञापन
वह सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन लूट ली। अचानक हुई घटना से वह दहशत में आ गईं और कुछ मिनट तक चीख भी नहीं पाईं। फिर चीखीं तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
रजनी सिंह ने बताया कि घटना के बाद वह कांपने लगी थी। लुटेरों के पीछे चल रही एक और बाइक में उनके साथी थे। उनकी चेन करीब 15 ग्राम वजन की थी। जिसकी कीमत करीब पचास हजार रुपये थी। सूचना पर कोतवाल आरके पांडेय मौके पर पहुंचे। पीड़िता से बातचीत कर मामले की पड़ताल में जुट गए।