फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The father was killed by the son

बेटे ने की पिता की हत्या

Sun, 06 Mar 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
The father was killed by the son
बालिस्टर जाटव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में पिता-पुत्र भिड़ गए। गुस्साए बेटे ने साले संग मिल पिता का गला दबाकर मार डाला। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जीजा- साले को धर दबोचा।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव अर्रा आवाजपुर निवासी बालिस्टर जाटव (60) और उसका बेटे दौलत जाटव शुक्रवार रात शराब पीने के बाद झगड़ने लगे।

कुछ देर बाद दोनों में मारपीट होने लगी। इस बीच दौलत और उसके साले रिंकू ने बालिस्टर का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दौलत और उसके साले रिंकू ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वे शव को किसी स्थान पर ले जाने की तैयारी में थे कि पड़ोस के कुछ लोग आ गए। इस पर दौलत ने पिता का शव घर में रखी पतेल में छिपा दी। शनिवार सुबह बालिस्टर के न दिखने पर पड़ोसियों को शक हुआ और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पतेल के नीचे से शव निकाला। दौलत और उसके साले राजेपुर निवासी रिंकू  को धर दबोचा।
विज्ञापन


बालिस्टर जाटव के तीन पुत्रियां और एक पुत्र दौलत जाटव था। बालिस्टर ने अपने सभी बच्चों की शादी कर दी। शादी के बाद बेटियां अपने-अपने घर चली गईं और उसका बेटा दौलत जाटव परिवार के साथ रहने लगा। शुक्रवार रात दौलत जाटव और उसके साले रिंकू का पिता के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि बालिस्टर ने दौलत के साले को नशे में गालीगलौज कर दिया और उसके मुंह पर घूंसा मार दिया। साले रिंकू को पिटता देखकर रिंकू और बालिस्टर ने एक-दूसरे का गला पकड़ लिया। सांस रुकने से बालिस्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की हत्या अपने बेटे और साले के हाथों होती देखने के बाद भी पत्नी ज्ञानवती अपने बेटे को पति की हत्या के जुर्म में फंसाने के पक्ष में नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष वह अपने बेटे के बचाव में जुटी हुई है। उसका कहना है कि हत्या साले रिंकू ने की है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मां की ममता का रास्ता अपने बेटे को बचाने के लिए फांसी के फंदे तक पहुंच गया है। वह अपने बेटे को बेदाग साबित करने के लिए पति के गम को अपने अंतस में छिपाकर इकलौता चिराग जलाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि झगड़ा दौलत के साले रिंकू और बालिस्टर जाटव के बीच हुआ। बेटे का कोई नाम नहीं ले रहा है और न ही कोई तहरीर दे रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed