{"_id":"56db2bbd4f1c1b1c2d8b4d85","slug":"the-father-was-killed-by-the-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की पिता की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की पिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बालिस्टर जाटव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में पिता-पुत्र भिड़ गए। गुस्साए बेटे ने साले संग मिल पिता का गला दबाकर मार डाला। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जीजा- साले को धर दबोचा।
थाना मऊदरवाजा के गांव अर्रा आवाजपुर निवासी बालिस्टर जाटव (60) और उसका बेटे दौलत जाटव शुक्रवार रात शराब पीने के बाद झगड़ने लगे।
कुछ देर बाद दोनों में मारपीट होने लगी। इस बीच दौलत और उसके साले रिंकू ने बालिस्टर का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दौलत और उसके साले रिंकू ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वे शव को किसी स्थान पर ले जाने की तैयारी में थे कि पड़ोस के कुछ लोग आ गए। इस पर दौलत ने पिता का शव घर में रखी पतेल में छिपा दी। शनिवार सुबह बालिस्टर के न दिखने पर पड़ोसियों को शक हुआ और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पतेल के नीचे से शव निकाला। दौलत और उसके साले राजेपुर निवासी रिंकू को धर दबोचा।
बालिस्टर जाटव के तीन पुत्रियां और एक पुत्र दौलत जाटव था। बालिस्टर ने अपने सभी बच्चों की शादी कर दी। शादी के बाद बेटियां अपने-अपने घर चली गईं और उसका बेटा दौलत जाटव परिवार के साथ रहने लगा। शुक्रवार रात दौलत जाटव और उसके साले रिंकू का पिता के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि बालिस्टर ने दौलत के साले को नशे में गालीगलौज कर दिया और उसके मुंह पर घूंसा मार दिया। साले रिंकू को पिटता देखकर रिंकू और बालिस्टर ने एक-दूसरे का गला पकड़ लिया। सांस रुकने से बालिस्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
पति की हत्या अपने बेटे और साले के हाथों होती देखने के बाद भी पत्नी ज्ञानवती अपने बेटे को पति की हत्या के जुर्म में फंसाने के पक्ष में नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष वह अपने बेटे के बचाव में जुटी हुई है। उसका कहना है कि हत्या साले रिंकू ने की है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मां की ममता का रास्ता अपने बेटे को बचाने के लिए फांसी के फंदे तक पहुंच गया है। वह अपने बेटे को बेदाग साबित करने के लिए पति के गम को अपने अंतस में छिपाकर इकलौता चिराग जलाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि झगड़ा दौलत के साले रिंकू और बालिस्टर जाटव के बीच हुआ। बेटे का कोई नाम नहीं ले रहा है और न ही कोई तहरीर दे रहा है।