{"_id":"56dc6f774f1c1ba34b8b45b7","slug":"sp-waved-the-banner-of-victory-the-bjp-lost-deposit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का बजा डंका, भाजपा की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का बजा डंका, भाजपा की जमानत जब्त
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर चुनाव जीतने के बाद एमएलसी को कंधों पर उठाए समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन ने 3783 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को 3515 मतों से हराकर विजय हासिल की। भाजपा प्रत्याशी को 268 और निर्दलीय प्रत्याशी को 53 वोट मिलने से इनकी जमानत जब्त हो गई। सपा प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ढोल बजाकर जश्न मनाया। फूल-मालाओं से विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया गया। डीएम ने दोपहर करीब 2 बजे विजयी सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को एमएलसी चुनाव की मतगणना सपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के पहुंचने के बाद सुबह करीब 8:10 बजे शुरू हुई। दस टेबिलों पर मतपत्रों की गिनती की गई। सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन को प्रथम चरण में 875 मत, भाजपा प्रत्याशी अशोक चक को 89 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास शाक्य को 18 वोट मिले। प्रथम चरण में ही मिले मतों की संख्या काफी कम होने के चलते भाजपा प्रत्याशी मतगणना स्थल से चले गए।
दूसरे और तीसरे चरण का परिणाम आने के बाद भाजपा प्रत्याशी के एजेंट भी मतगणना स्थल से निकल गए। पांचवें चरण तक सपा प्रत्याशी को कुल 3783 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 268 और निर्दलीय प्रत्याशी को 53 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 3515 वोटों से हराकर उनकी जमानत जब्त कर दी। जिलधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सपा प्रत्याशी पुष्पराज जैन के विजय होने की घोषणा की।
विज्ञापन
सपा समर्थक खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर पुष्पराज जैन का स्वागत किया। समर्थकों ने कलेक्ट्रेट डीएम कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पुष्पराज जैन और डा. सुबोध यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कन्नौज विधायक अनिल दोहरे, सतीश दीक्षित, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, नदीम अहमद फारुखी, पूर्व मंत्री रामरक्ष यादव, डब्बन दुबे समेत सपा के कई नेता मौजूद रहे। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा नेता विमल कटियार, भूदेव राजपूत और पूर्व विधायक सुशील शाक्य समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।