फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man 's body was found hanging from a tree in mysterious circumstances

युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला

Tue, 08 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found hanging from a tree in mysterious circumstances
आत्महत्या

शमसाबाद। युवक का शव मंगलवार की सुबह पेड़ पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना एलाऊ के गांव गुलरा निवासी अमित (25) पुत्र अतर सिंह 5 मार्च को मां सोनकली के साथ अपने फूफा अमरपाल सिंह निवासी असगरपुर थाना शमसाबाद के घर पर आया था। अमरपाल सिंह की पुत्री की शादी थी। सोमवार को अमित मां को लेकर घर चला गया। सोनकली के मुताबिक सोमवार दोपहर अमित बगैर बताए घर से निकल गया।
विज्ञापन


मंगलवार की तड़के गांव असगरपुर की कुछ महिलाएं शौच के लिए गईं तो जयदेव के खेत की मेड़ के पास खड़े बेल के पेड़ से अमित का शव फांसी पर लटका देखकर महिलाओं की चीख निकल पड़ी। घटना की जानकारी अमरपाल को दी गई। सूचना मिलने पर अमित के फूफा अमरपाल सिंह परिवार समेत मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर मृतक की मां सोनकली समेत अन्य लोग भी आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर एसओ कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फांसी के फंदे से शव नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अमित पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजन अमित के फांसी लगाने की वजह नहीं बता पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed