फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pistol man shot in revenge

रंजिश में युवक को तमंचे से गोली मारी

Sun, 13 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 13 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pistol man shot in revenge
crime - फोटो : file
कायमगंज। थाना क्षेत्र के गांव भकुसा में रविवार रात तंबाकू खरीदने गए युवक को रंजिश में गांव के ही युवक ने सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंचे कुआंखेड़ा चौकी इंचार्ज ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


गांव भकुसा निवासी कप्तान सिंह का पुत्र पुरुषोत्तम (26) रविवार को  पड़ोसी गांव साहबगंज में आसाराम की बरसी में गया था। वहां पर गांव के ही राजेंद्र और मुकेश भी गए थे। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। पुरुषोत्तम ने बीचबचाव कर दोनों को अलग कर दिया। तीनों वहं से अपने गांव लौट आए।
विज्ञापन


रात में लगभग नौ बजे पुरुषोत्तम गांव की दुकान से तंबाकू खरीदने गया। वहां पर पहले से मुकेश मौजूद था। उसने पुरुषोत्तम की सिर में तमंचा सटाकर गोली मारकर भाग गया। पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत  हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सीएचसी गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुआंखेड़ा चौकी    इंचार्ज पहुंचे और जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed