{"_id":"56e072314f1c1b105b8b45d0","slug":"in-accident-old-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। बाइक से दवा लेकर वापस लौटते समय ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे। इसलिए उसे चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा निवासी विमला देवी (65) पत्नी रघुवीर सिंह बुधवार को बाइक से बेटे नकुल के साथ फतेहगढ़ दवा लेने के लिए गई थीं। वहां से नकुल वापस घर लौट रहे थे। स्टेट बैंक के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर विमला देवी बाइक से गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने वायरलेस से मदनपुर चौकी पुलिस को ट्रक पकड़ने का संदेश प्रसारित किया।
विज्ञापन
मदनपुर चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे नकुल ने ट्रक चालक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन