{"_id":"56e463da4f1c1b84768b456d","slug":"30-injured-in-truck-and-bus-collide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व बस की भिड़ंत में 30 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व बस की भिड़ंत में 30 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक से सड़क पर फैले आलू के बोरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ पुलिस लाइन चौराहे के पास आलू लदे ट्रक और कानपुर से आ रही रोडवेज बस की भिड़ंत में रोडवेज चालक, परिचालक समेत 30 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और कंडक्टर भाग गए। दोनों वाहनों के पलटने से ट्रक का आलू सड़क पर फैल गया। घटना की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से 16 घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। तीन यात्री पास में बने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए गए। इसके अलावा 11 घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
शुक्रवार रात करीब 12: 40 बजे सेंट्रल जेल की ओर से फतेहगढ़ पुलिस लाइन की और आलू लदा ट्रक जा रहा था। सामने से आ रही कानपुर हल्द्वानी डिपो से ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों वाहन पलट गए। इन वाहनों की चपेट में आकर नगर पालिका का लगा पोल भी टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौका पाकर भाग गए। दुर्घटना में रोडवेज चालक लल्लन प्रसाद निवासी देवरिया और परिचालक महेन्द्र सिंह निवासी हरिहरगंज फतेहपुर समेत बस में बैठे 30 यात्री घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बस में दबे यात्रियों को बाहर निकाला। ट्रक में लदे आलू के पैकेट फटने से आलू सड़क पर फैल गया था। शनिवार सुबह सड़क पर बस व ट्रक के पड़े होने के कारण जाम लगने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को पास कराना शुरू किया। शाम तक क्रेन न आने के कारण दोनों वाहन नहीं हटाए जा सके।