फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Faizabad Prayag Passenger will be canceled till 17 March

प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर 17 मार्च तक रहेगी निरस्त

Wed, 09 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Faizabad Prayag Passenger will be canceled till 17 March
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होने से 17 मार्च की सुबह 11:05 बजे फैजाबाद पहुंचकर वापस प्रयाग जाने वाली प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर (54371/72) निरस्त कर दी गयी है। दो बजे पहुंचकर पौने छह बजे प्रयाग जाने वाली (54373/74) प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर ट्रेन को 13 और 16 मार्च को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार व रविवार को मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस (11067/68) 17 मार्च तक अकबरपुर-जौनपुर-जंघई होकर मुंबई जायेगी व आयेगी। सुल्तानपुर रूट की कई ट्रेनें वाया फैजाबाद चलेंगी। फैजाबाद के स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार ने बताया कि सुलतानपुर में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से प्रयाग से सुबह फैजाबाद आने और दोपहर बाद 13:20 बजे रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन 17 मार्च तक निरस्त कर दी गयी है।
विज्ञापन


प्रयाग को प्रतिदिन सायंकाल पौने छह बजे रवाना हो  रही फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर केवल 13 व 16 मार्च को नहीं चलेगी। लखनऊ-सुल्तानपुर ट्रैक से गुजरने वाली अप/डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, डाउन कोटा-पटना एक्सप्रेस, अप/डाउन दिल्ली-माल्दा फरक्का एक्सप्रेस तथा अप रक्सौल रोहिल्ला-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस 10 से 17 मार्च तक लखनऊ से बाराबंकी-फैजाबाद होते हुए जौनपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप 14015 रक्सौल-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस 14 से 16 मार्च तक फैजाबाद होकर गुजरेगी। डाउन इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 10 और 17 मार्च को फैजाबाद होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed