फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Awadh University's main exams today

अवध विवि की मुख्य परीक्षाएं आज से

Mon, 07 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय सहित उससे संबद्ध महाविद्यालयों की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए विभिन्न जिलों में कुल 433 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन केंद्रों पर आठ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की शुचिता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच उड़ाका दलों का गठन किया है। विश्वविद्यालय ने 13 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इन पर परीक्षा कै दौरान पूरे समय ऑब्जर्वर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्रों को परीक्षा केंद्रों को पहले ही भेज दिया है। परीक्षा प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक में कुलपति ने वृहद निर्देश दिया है। परीक्षा के दौरान विवि के अफसर भी भ्रमण पर निकल सकते हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़ाका दलों का गठन करके जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के मीडिया प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि विवि से संबद्ध कॉलेजों नंदिनी नगर महाविद्यालय गोंडा, स्व. रवींद्र सिंह स्मारक महाविद्यालय साहिबापुर वजीरगंज गोंडा, मोहनलाल वर्मा एजूकेशनल इंस्टीट्यूट पल्हरी बाराबंकी, स्व. वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक महाविद्यालय भैरवपुर सुल्तानपुर, सावित्री महिला महाविद्यालय तकपुरा दर्शननगर फैजाबाद, पं. राजपति महाविद्यालय परमी पट्टी प्रतापगढ़, श्री रामतीर्थ चौधरी महाविद्यालय उतरौला बलरामपुर, माताराम दासी महिला महाविद्यालय टिकरी गोंडा, श्री रामचंद्र सिंह महाविद्यालय लोहटी सरैया फैजाबाद, शांती स्मारक महाविद्यालय शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सैमसी फैजाबाद, शिव सावित्री महाविद्यालय ऐहार रुदौली फैजाबाद, अर्जुन प्रसाद महिला महाविद्यालय पयासीधाम सुरहुरपुर अंबेडकरनगर व सहयोगी आरबी पीजी कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी को संवेदनशील कॉलेजों की श्रेणी में रखा गया है।


इनमें विवि के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों को ऑब्जर्वर के रूप नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कुलपति ने यह व्यवस्था मुख्य परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता को ध्यान में रखते हुए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed