फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Youth shot dead, the market closed in protest

युवक को गोली से उड़ाया, विरोध में बाजार बंद

Mon, 14 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 14 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead, the market closed in protest
हत्या के विरोध में बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
इनायतनगर थाना क्षेत्र के धरमगंज बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक की हनुमान मंदिर के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के काफी देर बाद लोगों को पता चला तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, हत्या के विरोध में सोमवार को धर्मगंज बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। मामले के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनायतनगर के ग्राम पलिया प्रतापशाह मजरे पूरेदूधाधारी निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी (25) रविवार शाम पास की धरमगंज बाजार से पैदल सब्जी लेने गया था। बताते हैं कि सब्जी लेकर वह देर शाम घर लौट रहा था, तभी करीब पौने सात बजे उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली बाएं कंधे के नीचे लगी, लेकिन गोली की आवाज आसपास में किसी ने नहीं सुनीं। युवक मौके पर तड़पता रहा। इसी बीच किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। घटना धर्मगंज बाजार से दूधाधारी पुरवा को आने वाले रास्ते पर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे हुई, जहां से घर थोड़ी ही दूर था।

युवक की पहचान के बाद लोगों की सूचना पर घर के लोग दौड़े हुए आए और पुलिस को सूचना दी गई। आननफानन में खून से लथपथ बेहोश युवक को 14 किमी. दूर सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने तीन लोगों के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि वर्षों जमीन की पुरानी रंजिश के कारण हत्या हुई है। गांव के ही भानु प्रकाश, रामप्रकाश व आनंद प्रकाश के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस इनमें से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे यह भी चर्चा है कि मृतक का संबंध चिलबिली बाजार के पास की एक लड़की से था। इसे लेकर करीब छह माह पूर्व विवाद भी हुआ था। इस बिंदु को भी खंगाला जा रहा है।


उधर, हत्या के विरोध में सोमवार को धर्मगंज बाजार पूरी तरह बंद रहा। धर्मगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि घटना के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद किए हैं। पुलिस से मांग की गई है कि जल्द वारदात का खुलासा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed