{"_id":"56e702d24f1c1b1b118b4583","slug":"shoot-salesmen-and-robbed-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को दिनदहाड़े गोली मार `50 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को दिनदहाड़े गोली मार `50 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जख्मी सेल्समैन अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक सेल्समैन को गोली मार रुपये लूट लिये। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। कितनी रकम लूटी गई, यह पुलिस स्पष्ट नहीं बता पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद सेल्समैन ने जेब से 50 हजार नकदी ले जाने की बात कही थी।
रौनाही में सोहावल बाजार स्थित एक डिटरजेंट पाउडर व साबुन एजेंसी का सेल्समैन रोज केदारनाथ गुप्ता (32) की तरह सामान की आपूर्ति व बिक्री की रकम वसूली के लिए एजेंसी के वाहन से निकला था। वाहन को गांव अजनाइतारा का शिव वरदान बर्मा चला रहा था।
विज्ञापन
शिव वरदान का कहना है कि वह लोग सामान की सप्लाई देते और बकाया रकम वसूलते अरथर के रास्ते संजयगंज व सुचितागंज बाजार जा रहे थे। अरथर रोड पर एक काली बाइक सवार दो युवकों ने उनके वाहन की पीछा किया और गांव के नजदीक पहुंचने के पहले ही लगभग तीन बजे ओवरटेक कर वाहन को रोक लिया।
बदमाशों ने सेल्समैन रौनाही के लहरापुर निवासी केदारनाथ पुत्र श्यामलाल से बैग छीनने की कोशिश की। सेल्समैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और केदारनाथ के जेब में रखी रकम निकालने लगे।
प्रतिवाद करने पर केदारनाथ पर फायर कर दिया और जेब में रखी नकदी लूटकर भाग गये। फायरिंग की आवाज सुन दौड़े लोगों ने सूचना पुलिस को दी और घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल पहुंचाया।
इस बीच सीओ सिटी जवाहर लाल व नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख घायल सेल्समैन को लखनऊ रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी पर क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाश कराई गई, लेकिन बदमाश नहीं मिले। अभी तहरीर नहीं मिली हैै। प्रकरण की छानबीन की जा रही है।