फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   The performance of students march

छात्रों ने मार्च निकाल किया प्रदर्शन

Thu, 10 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The performance of students march
रेप - फोटो : अमर उजाला
देवकाली क्षेत्र में मासूम से दुराचार के विरोध में छात्र नेताओं ने रामनगरी में पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से आरएम डा. संतोष को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप आरोपी को फांसी की सजा देने व पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


गांधी पार्क में दूसरे दिन भी समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से धरना दिया गया। आंदोलन को मांग पूरी होने तक जारी रखने   की बात कही गई है।  प्रदर्शन में रवि शर्मा, प्रमोद साहू, सभासद रमाकांत विश्वकर्मा, नंदलाल गुप्त, सार्थक प्रताप तिवारी, जयप्रकाश रावत, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, विनय पांडेय, नागेंद्र शुक्ल, शिवांशु तिवारी, अभिनव मिश्र, ऋषभ तिवारी, अभिषेक दास, अभिलाष पांडेय, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम योगेश्वर राम मिश्र व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बब्बन चौबे को ज्ञापन सौंप पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, वीरता पुरस्कार दिलाने, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए उच्चस्तरीय जांच करा कर सख्त सजा दिलाने व शिक्षा आदि का खर्च सरकार द्वारा उठाने और बार से आरोपी की पैरवी न करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बिंदू सिंह, नगर अध्यक्ष स्मृता तिवारी, शकुंतला त्रिपाठी, मोनिका सिंह, बसंती सिंह, नीता शर्मा, मालती चौहान, इंद्रा शर्मा, शकुंतला गौतम आदि शामिल रहीं। 

उधर, देवकाली क्षेत्र के निवासी मंगलवार से पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद, आरोपी को फांसी दिलाये जाने, घंटों संघर्ष करने वाली पीड़िता को वीरता पुरस्कार दिये जाने और पीड़िता के शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी सरकार की ओर से उठाये जाने की मांग को लेकर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

फैजाबाद की मासूम निर्भया को इंसाफ दिलाने की मुहिम के तहत शुरू यह धरना बुधवार को भी जारी रहा। संयोजन समिति ने जिले के निवासियों तथा स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग की अपील की है। धरने में आप के नेता सभाजीत सिंह ने शिरकत की और सौरभ त्रिपाठी, शरद शुक्ला, सुजीत जायसवाल, अखिल श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, वरुन गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, राहुल शर्मा व संदीप चौबे मौजूद रहे।


उधर इन्हीं मांगों के समर्थन में बुधवार को साकेत कॉलेज पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रवीण, विकास, अनीश गुप्ता, आशुतोष ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed