फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   ADG warn for crime control

एडीजी ने दी अपराध नियंत्रण की हिदायत

Sat, 12 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 12 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
ADG warn for crime control
परिक्षेत्र के जिला पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक करते एडीजी अपराध। - फोटो : अमर उजाला
सूबे के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) अभय कुमार प्रसाद ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में परिक्षेत्र के जिला पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की और जरूरी हिदायतें दीं।
विज्ञापन

शनिवार एडीजी (क्राइम) ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जरूरी है कि निरोधात्मक कार्रवाई की जाए और अपराध होने की दशा में विवेचना व कार्रवाई में कोई लापरवाही न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। शासन ने हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर जिम्मेदारी तय करने व कार्रवाई करने की बात कही है। ऐसे में इस प्रवृत्ति पर कड़ाई से लगाम जरूरी है। एडीजी ने महिलाओं से जुड़े अपराध के मामलों में संवेदनशीलता बरतने तथा त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुखों को रिपोर्ट दर्ज कराने तथा अभियान चलाकर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण तथा वारदातों का खुलासा कराने को कहा। माफियाओं तथा सूचीबद्ध व चिह्नित अपराधियों की निगरानी, उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तथा जमानत वापस कराकर जेल भेजने का निर्देश दिया।


इस दौरान डीआईजी वीके गर्ग, एसएसपी फैजाबाद मोहित कुमार, एसपी बाराबंकी अब्दुल हमीद, एसपी अंबेडकरनगर अजय कुमार सिंह, एसपी सुल्तानपुर विनय कुमार यादव व एसपी अमेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed