फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faizabad News ›   Atal amrat yojana

अटल अमृत योजना से बदलेगी जिले की तस्वीर: लल्लू सिंह

Mon, 07 Mar 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Atal amrat yojana
सांसद की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजला ब्यूरो
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र की अटल अमृत योजना में चयनित अयोध्या-फैजाबाद शहरों की तस्वीर शीघ्र ही बदल जाएगी। कहा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने जुड़वा शहरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शहरों को सुंदर व स्वच्छ बनाए जाने के लिए करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री आगामी मई में इन योजनाओं के शिलान्यास के लिए आ रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को सांसद लल्लू ने अपने आवासीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की अटल अमृत योजना में चयनित शहरों में सीवर लाइन, उद्यान व पार्क, जलनिकासी की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही शहरों को सुंदर बनाए जाने जैसे आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया कि योजना में चयनित फैजाबाद-अयोध्या शहरों के विकास के लिए तीन योजनाओं को मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। इनमें 240 करोड़ से फैजाबाद शहर में सीवर लाइन का निर्माण, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन विस्तार, उद्यानों व पार्कों का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण के करोड़ों के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि योजना के अंतर्गत तीन अन्य प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं, उनकी भी स्वीकृति मिल जाएगी। बताया कि उनका प्रयास है कि योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के लिए जल्दी से धन आवंटन हो ताकि शीघ्र काम शुरू हो सके। सांसद ने बताया कि उनकी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से अयोध्या-फैजाबाद के विकास पर बात हुई है।

वे मई में स्वीकृत योजनाओं के शिलान्यास के लिए आएंगे। सांसद ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध होंगे। जुड़वा शहरों में अतिक्रमण की समस्या से विकास में आने वाली बाधा पर कहा कि दोनों नगर पालिकाओं के चेयरमैन के साथ वह डीएम से मुलाकात कर प्रशासन का सहयोग विकास के लिए मांगेंगे।


प्रदेश के एमएलसी चुनाव में भाजपा की करारी हार पर मिशन-2017 पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव पर सांसद ने कहा कि यह चुनाव हमेशा से सत्ता का चुनाव माना जाता रहा है। क्योंकि यह सीधे आम मतदाता से न होकर चुने गए जनप्रतिनिधियों से होता है, जिसमें बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed