{"_id":"56e5aa514f1c1b83448b4594","slug":"hot-axle-freight-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का हाट एक्सल टूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का हाट एक्सल टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
भरथना में मालगाड़ी के वैगन का हाट एक्सल चेक करते रेलवे के तकनीकी कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। भरथना रेलवे स्टेशन पर कोयले लदी मालगाड़ी के एक बोगी के पहिये में हाट एक्सल हो गया। इस कारण मालगाड़ी को अप लाइन (कानपुर से इटावा की ओर) पर रोकना पड़ा। मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने से राजधानी एक्सप्रेस सहित सुपर फास्ट ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया। करीब पांच घंटे बाद वैगन को मालगाड़ी से काट कर अलग किया गया। इसके बाद मालगाड़ी को दोपहर 1 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस कारण छह घंटे तक दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों लेटलतीफी का शिकार हुई।
विज्ञापन
एमटीएसएस मालगाड़ी सुबह 6.21 बजे साम्हों रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार गौतम ने मालगाड़ी के इंजन से 27 वी बोगी के पहियों से तेज धुआं निकलते देखा। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद मालगाड़ी के चालक को सूचित किया। सूचना मिलते ही मालगाड़ी को सिगनल नंबर 503 पर रोक दिया गया। गार्ड और ड्राइवर ने वैगन में हाट एक्सल को देखा।
विज्ञापन
तभी पीछे से आ रही गुवाहटी-इर्न दिल्ली राजधानी 2423 को साम्हो रेलवे स्टेशन पर करीब 10 मिनट के लिए रोक दिया गया। इसके बाद पांच किमी की गति से मालगाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 3 पर लाकर खड़ा किया। मालगाड़ी के दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन में खड़े होेने पर दिल्ली की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 2423, राजधानी एक्सप्रेस 2301, राजधानी 2313 , मथुरा एक्सप्रेस2403 , ओखा एक्सप्रेस 9569 , विक्रमशिला एक्सप्रेस2367 , आनंद विहार एक्सप्रेस13131, मड़ुवाडीह एक्सप्रेस 2581, स्वत्रंता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 2561, गोमती एक्सप्रेस 2419, युवा एक्सप्रेस 2249 कई मालगाड़ियों को लूप लाइन से दिल्ली की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
उधर, इटावा से भरथना पहुंची रेलवे की टीम ने पहले तो मालगाड़ी को दो हिस्सों में बांटा। इसके बाद किया हाट एक्सल वाली बोगी को काटकर अलग किया। फिर दोनों हिस्सों को जोड़कर दोपहर करीब एक बजे मालगाड़ी को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि गाड़ी का हाट एक्सल हो गया था। इसलिए राजधानी सहित अन्य गाड़ियों को लूप लाइन निकाला गया।