फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   निलंबित राजस्व कर्मी ने किया गणतन्त्र दिवस पर आत्मदाह का एलान

निलंबित राजस्व कर्मी ने किया गणतन्त्र दिवस पर आत्मदाह का एलान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
डीएम और एडीएम पर लगाये भ्रस्टाचार के आरोप
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट में प्रधान सहायक के पद पर तैनात श्यामराज गुप्ता ने 26 जनवरी को राजस्व परिषद मुख्यालय/ विधानसभा लखनऊ पर आत्महत्या करने का ऐलान किया है। श्यामराज गुप्ता 11 नवंबर 2021 से निलंबित चल रहे हैं। निलंबित बाबू ने डीएम और एडीएम को भ्रष्टाचार का हीरो बताते हुए पैसा लेकर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। कलक्क्ट्रेट के निलंबित बाबू श्यामराज गुप्ता ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि कलक्ट्रेट के 82 में से 62 कर्मचारियों के ट्रांसफर पैसा लेकर और जाति के आधार पर किये गए। आरोपी लगाया कि 37 कर्मचारियों को दबाव बनाकर जॉइन भी करा दिया गया। इस आदेश के विरोध में जब कुछ कर्मचारी डीएम से मिले तो उन्होंने तीन-चार दिन में गड़बड़ी ठीक करने का आश्वासन दिया। बाद में डीएम ने उसे सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित बाबू श्यामराज गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसने इस मामले में कमिश्नर कानपुर, आयुक्त एवं सचिव तथा चेयरमैन राजस्व परिषद लखनऊ, प्रमुख सचिव राजस्व अनुभाग- 4, अपर मुख्य सचिव राजस्व अनुभाग, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत की थी। निलंबित बाबू ने कहा कि उसने मांग की थी कि यदि 22 जनवरी 2022 तक निस्तारण नहीं किया गया तो वह लखनऊ में राजस्व परिषद मुख्यालय पर आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed