फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Surprise inspections found flaws in DM

औचक निरीक्षण में डीएम को मिली खामियां

Sat, 12 Mar 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 12 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspections found flaws in DM
डीएम का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
 जिलाधिकारी शनिवार को जलेसर के विकास खंड और स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो स्वास्थ्य केंद्र एवं ब्लाक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ब्लॉक परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम अजय यादव ने ब्लॉक कर्मचारियों को जरूरतमंदों की आर्थिक स्थिति सुधारने और स्वास्थ्य कर्मियाें को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश देते हुए अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों की टेबल पर नाम और पद नाम की पट्टिका लगाने के साथ ही कर्मचारियों की आईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जगह-जगह गंदगी देखकर नाराजगी भी जताई। ग्राम प्रधानों की शिकायत पर डीएम ने बीडीओ को कार्यशैली सुधारने, आम जनता और जनप्रतिनिधि को अनावश्यक रूप से परेशान न करने को कहा। डीएम ने समस्त योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक करने को कहा। ब्लॉक के बाद डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित रजिस्टर चेक करते हुए वहां मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने इमरजेंसी, ओपीडी, दंत कक्ष, प्रसव कक्ष, परामर्श कक्ष, नेत्र कक्ष आपरेशन कक्ष निरीक्षण करते हुए ओपीडी में मौजूद महिला मरीजों से पूछताछ की। इस दौरान बीडीओ बीएस चौहान, एमओआईसी पवन शर्मा, चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed