{"_id":"56e6f2794f1c1b040e8b4568","slug":"nrhm-personnel-baton-charged-in-lucknow-condemned","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में एनआरएचएम कर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में एनआरएचएम कर्मियों पर लाठीचार्ज की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों ने बताया गलत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे एनआरएचएम संविदा कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की जिले के कई संगठनों ने निंदा की है। राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों ने सोमवार को बैठककर रोष जताया।
दा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण गौड़ ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें अपमानित किया गया यह निंदनीय है। उक्त कर्मचारी काफी लंबे समय से नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, रिजवी कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। डा. आरके सोलंकी, डा. वीरेंद्र सिंह बघेल, डा. मनोज शाक्य, डा. धर्मेंद्र पाठक, डा. रजनीश पाठक, डा. पवन गुप्ता आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष चोब धनगर ने कहा कि संविदा कर्मचारियों पर सरकार ने लाठीचार्ज कराके कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने उक्त मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर डा. शीलेंद्र गौड़, अरुणेश गुप्ता, भगवान स्वरूप प्रजापति, अनिल सोलंकी आदि लोग मौजूद थे। राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष आर्यन भारद्वाज ने कहा कि संविदा कर्मचारियों पर लाठी चार्ज प्रदेश सरकार की नाकामी का उदाहरण है। अनिल कुमार, लोकेश राठौर, राजेंद्र, अरविंद उपाध्याय, मनोज राजपूत मौजूद थे।