फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Memorandum submitted to SDM solutions

समस्याओं के समाधान को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 14 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM solutions
अनुभूतिसंरक्षक के नेतृत्व में जुलूस निकालकर उठाई मांगे - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी भीषण समस्याओं से जूझ रहे लोगों की आवाज उठाने की पहल की है। अनुभूति की संरक्षक किरन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर एसडीएम एसडीएम परवेज अहमद को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। जुलूस से पूर्व सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन



अनुभूति की संरक्षक किरन यादव ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से पटियाली क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए वह अपनी टीम के साथ कार्य कर रही हैं। जनता की समस्याओं का समाधान कराने को अब वह सड़कों पर उतरी हैं। राजनैतिक संरक्षण से जुआ, सट्टे का कारोबार चल रहा है। यदि इसे तत्काल पुलिस प्रशासन ने नहीं रोका तो आंदोलन और तीव्र होगा। एसडीएम को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने अमीर खुसरों की जन्म स्थली को सूफी सर्किट टूरिस्ट घोषित करने की मांग की। पटियाली एटा कासगंज मार्ग को फोर लेन किया जाए। संपर्क मार्गों का निर्माण अविलंब हो, पटियाली क्षेत्र को बी ग्रेड विद्युत आपूर्ति दी जाए। एटा से रात्रि में परिवहन सेवा लगाई जाए। बस अड्डे का निर्माण हो, ग्रामीण चिकित्सालयों में चिकित्सकों की तैनाती हो। महिला चिकित्सकों की तैनाती चिकित्सालयों में की जाए। अमीर खुसरो चिकित्सालय में साहित्यिक पुस्तकों उपलब्ध कराई जाएं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने भी अव्यवस्थाओं पर प्रहार किए और जनता से जागरूक रहने की अपील की। समिति की अध्यक्ष रीता त्यागी ने भी जन सभा को संबोधित करते हुए लोगों को उनकी समस्याओं के निदान का भरोसा दिलया। धर्मेंद्र सचान, सुधीर त्यागी, शोएब प्रधान, राम भरोसे फौजी, केपी सिंह, सुनील गौर, दीपिका, पूनम, शाहिद मलिक, सहित हजारों लोग मौजूद  रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed